जन भागीदारी से सरई में बना 47 बोरियों का बांध , जल संरक्षण की मिशाल

0 180

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिंडौरी-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के विकासखंड समनापुर अंतर्गत ग्राम सरई में जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला, जहां जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों ने मिलकर वैसा नाला में बोरी बंधान का निर्माण किया।

चयनित नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत सेक्टर 02 छांटा के तत्वाधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सरई एवं ग्रामीणों के सहयोग से वैसा नाला में 47 बोरियों का बोरी बंधान तैयार किया गया। इस पहल से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

ग्रामीणों ने बताया कि इस बोरी बंधान से विशेष रूप से गांव के मवेशियोंकृगाय एवं बैलोंकृको स्वच्छ एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही ग्रामीणों के लिए नहाने एवं दैनिक उपयोग हेतु पानी की सुविधा भी सुलभ होगी।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक धर्मेंद्र चौहान, विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव, नवांकुर संस्था प्रभारी सेक्टर क्रमांक 02 छांटा वेद प्रकाश यादव, मेंटर दिलीप कुमार बर्मन, शिवकुमार ठाकुर, शिशु बड़गैया, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से सिंटू यादव, मनोज गवले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक प्रयास न केवल जल संकट को दूर करने में सहायक हैं, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment