मिनी टिपर से कुचलकर हत्या का षड्यंत्र नाकाम, अमिलिया पुलिस ने 8 घंटे में दो आरोपी दबोचे

0 421

सीधी। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में हत्या के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में की गई।

घटना का विवरण:

फरियादी रोहित पटेल की रिपोर्ट के अनुसार, 21 अप्रैल को दोपहर करीब 3:30 बजे डिहुली मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास आरोपी विवेक मिश्रा ने पुरानी रंजिश और गाड़ी की किश्त के विवाद के चलते संतोष द्विवेदी की मोटरसाइकिल को अपने मिनी टिपर (MP53ZG4331) से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 105 फीट तक घसीटती चली गई।

घटना में संतोष द्विवेदी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार ठाकुर सेन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रीवा रेफर किया गया है।

त्वरित कार्रवाई:

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर घटना के 8 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

विवेक मिश्रा (27 वर्ष), निवासी ग्राम पहाड़ी

विकास मिश्रा (25 वर्ष), निवासी ग्राम पहाड़ी

जप्ती व कार्रवाई:

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मिनी टिपर और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 103(1), 61(2) बीएनएस 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

सराहनीय भूमिका:

इस सफलता में थाना प्रभारी राकेश कुमार बैस, उपनिरीक्षक राजमणि अहिरवार, प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, आरक्षक रघुराज सिंह, संदीप चौबे एवं दीपेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment