सेवा संकल्प अभियान में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

0 3

नन्हे कलाकारों ने रंगों के माध्यम से उकेरी रचनात्मक प्रतिभा, विजेता हुए सम्मानित

 

डिंडौरी, 28 सितंबर 2026

 

सांदीपनि विद्यालय नरिया में ’’‘सेवा संकल्प अभियान’’’ के अंतर्गत जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुदेश परस्ते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू जितेन्द्र ब्यौहार, श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री महेश घुमकेती, श्रीमती हीरा रुदेश परस्ते, श्री मनोहर ठाकुर, श्री सुशील राय एवं श्रीमती कीर्ति गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ’’प्रथम स्थान मो. सदाब खान (करंजिया) एवं कु. आकांक्षा मरकाम’’, द्वितीय स्थान ’’नैनी कछवाहा (शहपुरा) एवं ख्याति मरकाम (राजूषा स्कूल)’’ तथा तृतीय स्थान ’’उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी के साजन कुमार बर्मन’’ ने प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने चित्रों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक विषयों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का समापन विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किए जाने के साथ हुआ। अतिथियों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में कला, कल्पनाशीलता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं। ’’‘सेवा संकल्प अभियान’’’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment