घर से लापता हुई 6 वर्षीय बालिका, पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल खोज निकाला

चौकी विक्रमपुर पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली बड़ी राहत

0 12

 

 

डिंडौरी। चौकी विक्रमपुर क्षेत्र में घर से लापता हुई 6 वर्षीय बालिका को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

 

जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को चौकी विक्रमपुर में श्रीमती उर्मिला मार्को, पति स्व. शंकर सिंह मार्को, उम्र 30 वर्ष, निवासी कसाईसोंडा ने सूचना दी कि उनकी 6 वर्षीय पुत्री आव्या मार्को शाम करीब 5 बजे घर से लापता हो गई है।

 

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अतुल हरदहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बालिका की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र, कस्बे एवं विभिन्न मोहल्लों में सघन तलाश और पूछताछ की।

 

पुलिस टीम की तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई के परिणामस्वरूप बालिका आव्या मार्को को दूसरे मोहल्ले के पास सकुशल खोज लिया गया। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के पास पहुंचाकर उसकी माता श्रीमती उर्मिला मार्को के सुपुर्द कर दिया।

 

बेटी के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

 

तलाश अभियान में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

 

– चौकी प्रभारी – अतुल हरदहा

– एएसआई – संतोष वांसकर

– प्रधान आरक्षक – जगत नेताम

– आरक्षक – रिंकू

– आरक्षक – संत राम

 

डिण्डौरी पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment