न्यायालय की अपील – राजीनामा योग्य मामलों का करें निपटारा, विवाद विहीन समाज की ओर बढ़ें कदम

0 120

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, सिहावल रिपोर्ट : शाहिद खान

 

लोक अदालत के माध्यम से समयबद्ध क्षतिपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर

 

सीधी 23 फरवरी 2026

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रयागलाल दिनकर के मार्गदर्शन में दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एम.ए.सी.टी.) के लंबित प्रकरणों के निपटारे हेतु मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारीगण, बीमा कंपनी के पैनल अधिवक्तागण एवं आवेदक अधिवक्तागण के उपस्थिति में मीटिंग का आयोजन सोमवार दिनांक 23 फरवरी 2026 को किया गया। इस मीटिंग का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के ए.डी.आर भवन में किया गया।

 

श्री यतीन्द्र कुमार गुरू विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत सीधी ने अपील की कि न्यायालय में उपस्थित होकर अपने राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण कराये तथा विवाद विहीन समाज की संकल्पना में न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें।

 

बैठक में मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित लंबित दावों के शीघ्र एवं प्रभावी निपटारे, लोक अदालत के माध्यम से मामलों के समाधान तथा पीड़ितों को समयबद्ध क्षतिपुर्ति उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा करते हुए श्री रवीन्द्र कुमार शर्मा तृतीय जिला न्यायाधीश सीधी द्वारा बताया गया कि अधिकरण द्वारा बीमा कंपनियों के पैनल अधिवक्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय एंव सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए मामलों के त्वरित निपटारे में सहयोग करें, जिससे दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सकें।

 

मोटर दुर्घटना दाबा अधिकरण द्वारा आवेदक अधिवक्ताओं से अपील की गई कि वे आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करें तथा आपसी समन्वय बनाककर मामलों के शीघ्र निराकरण में सहयोग करें। बैठक के दौरान बताया गया कि आवेदक अधिवक्ताओं की सक्रिय भूमिका से पीड़ित पक्ष को समयबद्ध न्याय प्राप्त हो सकता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आवेदक अधिवक्ता उपस्थित रहें।

 

उक्त बैठक में श्री यतीन्द्र कुमार गुरू विशेष न्यायाधीश सीधी, श्री राकेश कुमार सोनी प्रथम जिला न्यायाधीश सीधी, श्री रवीन्द्र कुमार शर्मा तृतीय जिला न्यायाधीश सीधी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री मुकेश कुमार शिवहरें, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक, माननीय श्री बृजेन्द्र सिंह अध्यक्ष अभिभाषक संघ सीधी, अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह परिहार, अधिवक्ता सुजाता मिश्रा, अधिवक्ता रामभजन गुप्ता, अधिवक्ता अतुल तिवारी उपस्थित रहे।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment