चार स्मैक तस्कर गिरफ्तार, दो बरेली के शामिल।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 4 तस्करों को 99.5 ग्राम स्मैक डैली के साथ किया गिरफ्तार।
एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में अवधेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व में उo निo सागर मानव, उo निo मनोज कुमार ने पुलिस टीम के साथ
1. योगेश मौर्य 22 वर्ष थाना कटरा 2. सत्यवीर 27 वर्ष थाना मदनापुर 3. संजय 26 वर्ष थाना फतेहगंज जिला बरेली 4. हरीशंकर 25 वर्ष थाना फतेहगंज पूर्वी जिला बरेली को हुलास नंगला ओवर ब्रिज के पास से किया गिरफ्तार,99.5 ग्राम स्मैक स्मैक डौली की बरामद, चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अवधेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा ने बताया कि दो मादक पदार्थ तस्कर जिला शाहजहांपुर के और दो जिला बरेली के है पूछताछ में चारों अभियुक्तों ने बताया है कि जिला बरेली के फतेहगंज पूर्वी गांव पडेरा निवासी नईम उर्फ इरफान से लेकर आए थे और के मोहल्ला कायस्थान के अरशद को देने जा रहे थे इसी बीच इनको पकड़ा गया, इस काम में जो कमाई होती है वह चारों लोग आप से बाट लेता है उसी से अपने परिवार का पालन पोषण करते है।