राजद के समाजवादी नेता स्व. छत्रधारी यादव एवं इनके पिताजी स्व. गोरखनाथ सिंह जी को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि  

0 5

जहानाबाद ! धानो देवी नर्सिंग कॉलेज के सभागार में बैरागी बाग निवासी स्व. गोरखनाथ सिंह जी की 8वीं पुण्यतिथि एवं जाने-माने समाजवादी नेता सह राजद के किसान प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. छत्रधारी प्रसाद यादव की 5 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ! इस श्रद्धांजलि सभा के आयोजन सह अध्यक्षता युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रविकांत कुमार ने की , जबकि सभा का संचालन वार्ड पार्षद सत्येंद्र दास जी ने किया, इस दौरान,महिला, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने स्व. गोरखनाथ सिंह जी एवं स्व. छत्रधारी प्रसाद यादव जी के तैल चित्र पर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया! इस दौरान इनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि स्व. छत्रधारी बाबू एक समाजवादी नेता व अच्छे विचारक थे, और समाज के हर तबके के लिए वे सुख-दुख में शामिल होकर हर संभव मदद करते थे। राजद के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रहकर सेवा और समर्पण भाव से पार्टी को भी मजबूत करते हुए आगे बढ़ाने का काम किया था , और इस दौरान राजद परिवार इन्हें अपना गार्जियन के रूप में मानते थे, इनकी असमयिक निधन से घर, परिवार, समाज एवं पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है! इस दौरान उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि स्व. दीनानाथ सिंह जी एवं स्व. छत्रधारी यादव जी के दिवंगत आत्मा को शांति मिले ! वहीं श्रद्धांजलि सभा के आयोजन के लिए डॉ. रविकांत जी को भी लोगों ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने वालों में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी जी, स्थानीय विधायक राहुल कुमार,जनमुक्ति आंदोलन के महासचिव सह पूर्व सम्मानित मुखिया हरिलाल यादव जी, एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रधान महासचिव परमहंस राय, जिला परिषद अध्यक्ष अभिषेक रंजन, असलम बाबा,महासचिव विनोद यादव, सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव, माले नेता रामाधार सिंह ,सीपीएम नेता जगदीश प्रसाद,मृत्युंजय यादव, राजद नेता मुंगेश्वर यादव, पैक्स अध्यक्ष सूर्यदेव यादव एवं शैलेश यादव, अनुज प्र.निराला(पूर्व जिला पार्षद), गोपाल पासवान,रमेश यादव, अर्जून यादव, अवधेश चंद्रवंशी अरुण कुमार ,पवन चंद्रवंशी, संत जी, संजय यादव,बिहारी बाबू,कमलेश राय, ब्रजेश कुमार, सुनील यादव समेत कई गणमान्य लोगों ने उनके तैल चित्र पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया!

 

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment