पिंडरूखी में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

0 9

सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

 

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)

 

डिंडौरी। ग्राम पिंडरूखी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड का ग्रामीणजनों ने सामूहिक रूप से श्रवण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और देशभर में हो रहे जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को सुना गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सकारात्मक कार्यों, नवाचारों और जनभागीदारी के प्रयासों की जानकारी आमजन तक पहुंचती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों की जानकारी भी ग्रामीणजनों के साथ साझा की।

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्षारोपण

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पिंडरूखी में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणजनों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखरेख करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने पौधों को संरक्षित कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी निभाने की बात कही।

 

कार्यक्रम में जनपद सदस्य राहुल पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण, सेवा एवं समाजहित के कार्यों में निरंतर सहभागिता का संकल्प लिया।

 

भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडौरी के जिला मीडिया प्रभारी राज साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पिंडरूखी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment