48 घंटे में नाबालिग बालिका दस्तयाब, बहरी पुलिस की तत्पर कार्रवाई

तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तलाश कर बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया
सीधी, 27 सितंबर 2026। थाना बहरी पुलिस ने नाबालिग बालिका से संबंधित प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे 48 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन में थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
थाना बहरी में धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर नाबालिग बालिका की तलाश के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए बालिका को 48 घंटे के भीतर दस्तयाब किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद सकुशल परिजनों को सौंप दिया।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका:
थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि दधीच अग्निहोत्री, आरक्षक क्र. 18 नंदलाल यादव एवं महिला आरक्षक क्र. 396 प्रियंका बेलदार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सीधी पुलिस ने कहा कि नाबालिगों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए उनकी सुरक्षित दस्तयाबी एवं सकुशल परिजनों तक वापसी सुनिश्चित की जा रही है।