केंद्रीय बजट–2026 को लेकर सिंगरौली में आयोजित पत्रकार वार्ता में शामिल हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा

0 7,861


सिंगरौली। सीधी–सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज सिंगरौली में केंद्रीय बजट–2026 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने बजट के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा करते हुए मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय बजट–2026 देश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों के कल्याण तथा मध्यम एवं गरीब वर्ग को राहत देने वाला बजट है। उन्होंने बताया कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद मिश्रा ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर देते हुए बजट से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और उनके क्षेत्रीय प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment