माय भारत सड़क सुरक्षा मित्र अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम।।

0 234

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर।

माय भारत पोर्टल पर सड़क सुरक्षा मित्र अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम व सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बरेली मोड़ पर मेरा युवा भारत शाहजहांपुर व यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना रहा। इस अवसर पर माय भारत स्वयंसेवकों ने अभियान के दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चला रहे राहगीरों को गुलाब भेंट कर सम्मानित किया तो वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की गाड़ियों पर स्टीकर लगाकर उन्हें नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी। इस अवसर पर यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पांडेय ने कहा कि “सड़क सुरक्षा माह के दौरान लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों में नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा रही है। नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित इस अभियान के माध्यम से माय भारत स्वयंसेवकों द्वारा नागरिकों को सुरक्षित, संयमित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यक्रम में माल एवं कर अधिकारी आर पी गौतम, विभिन्न यातायात पुलिस कर्मी, अमित श्रीवास्तव, दिव्यांशी मिश्रा, देवेश कुमार, साहिल खान, ज़ाहिद आलम, हिमांशु सक्सेना,करन, अभिनव, विवेक आदि मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment