सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी मोती चौधरी जी का हुआ निधन, शिक्षा जगत में पसरा शोक

0 224

मखदुमपुर(जहानाबाद ) मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत बिशुनगंज निवासी बृजमोहन प्रसाद उर्फ विजय चौधरी शिक्षक के 85 वर्षीय पूज्य पिताजी सह रा.म.वि. डिहुरी(गया ) के सेवानिवृत्त *प्रधानाध्यापक एवं निकासी सह व्ययन पदाधिकारी आदरणीय मोती चौधरी जी* का आकस्मिक निधन दिनांक 27 जनवरी 2026 को पटना के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज क्रम में हो गया, जो बहुत ही दुखद घटना है ,इनके निधन से घर ,परिवार एवं समाज के साथ-साथ शिक्षा जगत मे अपूरणीय क्षति हुई है। जिसे निकट भविष्य पूरा नहीं किया जा सकता। मोती बाबू बड़े ही समाजिक एवं नेक दिल इंसान थे, शिक्षकों के मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते थे और समाज के स्तंभ माने जाते थे। इनके निधन से समाज एवं शिक्षकों में भारी शोक व्याप्त है। आज दिनांक 29 जनवरी 2026 के अपराह्न में राजकीय मध्य विद्यालय मांदिल में एक शोक सभा कर दो मिनट के मौन रहकर भगवान बुद्ध से प्रार्थना किया गया कि आदरणीय स्व. मोती बाबू के दिवंगत आत्मा को शांति मिले एवं इस विकट दुख की घड़ी में परिवार वालों को सहनशक्ति मिले शोक सभा में शामिल लोगों में – संबंधित प्रधानाध्यापक सह एससी /एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ,सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह, शीला कुमारी ,रानी अर्पणा ,राकेश रंजन कुमार, सुनीता कुमारी ,अखिलेश प्रसाद सिंह, सरिता कुमारी ,सतीश सुंदरपुरी ,ऋषिकांत कुमार ,प्रीति पांडेय ,विभा वर्मा , रौली कुमारी, श्याम कुमार, आशुतोष कुमार, मो. अरशद जमा ,अरुण कुमार, गंगा पासवान, कंजीत मांझी, समेत समस्त विद्यालय परिवार एक के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment