सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है इसलिए किसान सड़क में उतरने को मजबूर-किसान नेता एड.निर्मल साहू

0 306

 

 

शहपुरा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग 132 के.वी.सबस्टेशन निर्माण को लेकर किसान हड़ताल पर

 

डिंडोरी:भारतीय किसान संघ डिंडोरी शहपुरा के पदाधिकारियों ने किया 29 दिसम्बर 2025 से शुरू होने वाली विशाल रैली व अनशन किसान हड़ताल को लेकर प्रेसवार्ता किया। जिसमें किसान नेताओं ने आंदोलन की रूपरेखा और किसानों की समस्याओं को सार्वजनिक किया।

 

किसान संघ ने बताया कि किसानों की मूलभूत समस्याओं को हल कराने के लिए भारतीय किसान संघ वर्षों से ज्ञापन व अनेक पत्रों के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत करा रही लेकिन सरकार प्रशासन किसानों को लगातार नजरअंदाज कर रही है।

 

भारतीय किसान संघ ने बताया कि कैनाल टूटी हुई है, किसानों को लाइट बिजली, पानी की समस्या लगातार बनी हुई है, लगातार अवगत करा रहे हैं उसके बाद भी शासन प्रशासन मौन है लगभग करोड़ की लागत से बनी हुई जलाशय का पानी किसानों को नहीं मिल रहा है।

 

उसको संबंध में हम प्रशासन प्रकाशन संबंधित हमारे नेता मंत्री का प्रतिनिधि सबको हमने अवगत कराया उसके बाद भी किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है लगातार किसानों को इसी संबंध में भारतीय किसान संघ जिला मंत्री निर्मल कुमार साहू जी के द्वारा शासन प्रशासन को चेतावनी दी गई है लगातार लंबे समय से चल रहे हमारी मांगों को शासन प्रशासन नजरअंदाज की है उसके संबंध में हम 29 दिसम्बर को तहसील शहपुरा में खाद की कालाबाजारी 132 के वी सब स्टेशन निर्माण जैसे मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना करेंगे।

 

किसान नेता ने चेतावनी दी है कि जब तक शासन संबंधित अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन नहीं दिया जाएगा तब तक हम आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।

 

इस कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिलामंत्री एड. निर्मल कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष एड. विनय कुमार झारिया, तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या,तहसील मंत्री यतेंद्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष जगदीश साहू, जिला सदस्य खूबचंद साहू, एड.लवकुश झारिया आदि कई ग्राम के उपस्थित हमारे ग्राम अध्यक्ष/मंत्री भी उपस्थित रहे।

 

शहपुरा: 17.12.2025

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment