Breaking News

विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यो का प्रशिक्षण हेतु जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित 

0 306

जहानाबाद i

शिक्षा भवन जहानाबाद के सभागार में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यो का प्रशिक्षण हेतु जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान की मौजूदगी मे किया गया इस अवसर पर मिडिया संभाग प्रभारी श्रीमती नैनिका ने बताया कि शिक्षा के प्रति गांव और समुदाय के लोगों की सहभागिता का होना जरूरी है, और इस उद्देश्य से विद्यालय शिक्षा समिति व प्रबंधन समिति में जब तक समुदाय के लोगों की सहभागिता नहीं होगी हमारे विद्यालय व शिक्षा का सर्वागींन विकास संभव नहीं है, इस दौरान जिला प्रशिक्षक नवीन कुमार ने कहा कि शिक्षक , समुदाय और बच्चे हमारे विद्यालय के एक अपरिहार्य अंग है जहां एक के बिना एक का काम नहीं चल सकता है, वहीं प्रशिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि विद्यालय एक एसी संस्था है जहां शिक्षा से संबंधीत तमाम प्रकार की गतिविधियां केन्द्रित होती है , यहां बता दें कि जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित उत्प्रेरक प्रशिक्षक व शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया, इस अवसर पर प्रशिक्षक जया देवी, अनुज्ञा कुमारी, मौके पर मौजूद थी, जवकी इस अवसर पर अविनाश कुमार,राजनधारी शर्मा, गौरव कुमार,रंधीर कुमार,सबिहा खातुन, रेखा देवी, चंद्रावती देवी,राजेश कुमार समेत कई शिक्षक एवं उतप्रेरक मौके पर मौजूद थे

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment