विद्यालयों में कार्यरत रसोईया सह सहायक का दो दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

जहानाबाद(मोदनगंज) मोदनगंज प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में कार्यरत रसोईया सह सहायक का दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र मोदनगंज में आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार एवं बीआरपी राजकुमार निराला जी ने संयुक्त रूप से किया गया। निदेशक पीएम पोषण योजना बिहार पटना के आदेश के आलोक में यह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यालयो में कार्यरत रसोईया सह सहायको को विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन बनाने एवं साफ सफाई और उचित खाद्य सामग्रियों का प्रयोग करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करने हेतु सभी ज्ञान /तरकीब सिखाए गए साथ ही निदेशालय से प्राप्त टेली फिल्म को भी दिखाया गया। इस संबंध में प्रखंड प्रभारी पीएम पोषण योजना मोदनगंज श्री राजकुमार निराला एवं प्रखंड प्रभारी पीएम पोषण योजना काको रंजीत कुमार विद्यार्थी के द्वारा विस्तार पूर्वक विद्यालयों में कार्यरत रसोईया सह सहायकों गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन बनाने ,किचेन की साफ सफाई एवं खाना बनाने से पहले सभी बर्तनों की साफ सफाई और सभी खाद्य सामग्रियों को सुरक्षित साफ सुथरे डब्बे में रक्षित करने हेतु कहा गया। इस मौके पर उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोदनगंज श्री विनोद कुमार ,प्रखंड प्रभारी पी एम पोषण योजना मोदनगंज श्री राजकुमार निराला ,प्रखंड प्रभारी पीएम पोषण योजना काको श्री रंजीत कुमार विद्यार्थी , प्रखंड लेखपाल श्री सत्येंद्र कुमार झा ,डाटा एंट्री ऑपरेटर संजीत कुमार एवं अन्य गणमान लोग उपस्थित हुए।