मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखण्ड बजाग जिला डिंडोरी “माटी गणेश,सिद्ध गणेश निर्माण कार्यशाला सहप्रशिक्षण” व विकासखंड स्तरीय ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखण्ड बजाग जिला डिंडोरी के तत्वाधान में विकासखंड नवांकुर सखी प्रेरक , सेक्टर प्रेरक ,नवीन ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों,नवांकुर संस्थाओं,मेंटर्स एवं माटी कला से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं की सहभागिता में “माटी गणेश,सिद्ध गणेश” निर्माण व प्रचार-प्रसार तथा पर्यावरण की सुरक्षा व शुद्धता की दृष्टि से गणेश चतुर्थी से विराजित किये जाने वाले गणेश जी की मूर्ति स्थानीय शुद्ध मिट्टी से निर्मित गणेश जी की स्थापना की जाए ताकि विसर्जन के समय किसी प्रकार का जल प्रदूषण न हो।यह अभियान माननीय मुख्यमंत्री जी के संकल्प तथा मान. उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के नेतृत्व में सम्पूर्ण प्रदेश के गाँव-गाँव, सेक्टर स्तर पर माटी गणेश,सिद्ध गणेश निर्माण कार्यशाला के माध्यम से स्थानीय शुद्ध मिट्टी से गणेश जी की मूर्ति बनाकर स्थापित कर उनकी आराधना करें तथा जिला समन्वयक धर्मेंद्र चौहान जी द्वारा प्रस्फुटन समितियों के कार्य, नवांकुर सखियों को बीज रोपित थैलियों का अनुश्रवण पर चर्चा, नशामुक्ति हेतु शपथ, संस्कार केन्द्रों की गतिविधियों पर जानकारी दी गई ।
मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 10 लाख मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का निर्माण व स्थापना का लक्ष्य लिया गया जिसके अंतर्गत जिला,विकासखण्ड एवं सेक्टर स्तर पर माटी गणेश,सिद्ध गणेश कार्यशालाओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षक श्री रमेश प्रजापति जी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें नवांकुर संस्थाओं,सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं,परामर्शताओं,ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सहभागिता कराई जा रही है।
आज की बैठक सहप्रशिक्षण कार्यशाला में जनअभियान के जिला समन्वयक श्री धर्मेन्द्र चौहान जी, विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे, मेंटर्स- शिवकुमार धुर्वे, सुरेन्द्र धर बडगैंया, खिलावन सिंह गौतम,सूरज नंदा, पूजा तिवारी, नवांकुर संस्था – गुरूदास कुलदीप,भानसिंह मरकाम, त्रिलोकी नाथ वनवासी ने सहभागिता दी