छतरपुर से 15 वर्षीय गुमशुदा बालिका सकुशल दस्तयाब, परिजनों को सौंपा

05 जुलाई से थी लापता, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

0 2,114

 

सीधी। थाना कोतवाली पुलिस ने 05 जुलाई 2026 से लापता 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को छतरपुर जिले से सकुशल दस्तयाब कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बालिका 05 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे घर से बिना बताए चली गई थी। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने उपलब्ध तकनीकी एवं अन्य आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास किए और बालिका को छतरपुर जिले से सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।

सराहनीय योगदान: उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक सुनील पांडेय एवं प्रधान आरक्षक किरण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment