शांतिप्रिय कश्मीरी हिंदुओं के नृशंस हत्याकांड और उनके निर्वासन के दर्द पर केजरीवाल की राजनीति

विधानसभा में बहस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने शांतिप्रिय कश्मीरी हिंदुओं के नृशंस हत्याकांड और उनके निर्वासन पर बनी फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” पर कहा कि इसको टैक्स फ्री करने के लिए कह रहे हैं। “इसे यूट्यूब पर अपलोड कर दो फ्री फ्री हो जाएगा। टैक्स फ्री क्यों करवा रहे हो। इतना ही तुम्हें शौक है तो विवेक अग्निहोत्री को बोलो कि इस फिल्म को यूट्यूब पर डाल दे सभी लोग एक ही दिन में ये फिल्म देख लेंगे”। केजरीवाल उन लाखों कश्मीरी हिंदुओं के बर्बर हत्याओं और उनके निर्वासन के दर्द पर अट्टहास कर रहे हैं। 1990 के दशक में हुए कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार और पलायन को झूठा कह रहे हैं।
जनता सब जानती है इसलिए जनता का भरपूर प्यार इस फिल्म को और विवेक अग्निहोत्री को मिल रहा है जिसके कारण यह फिल्म 2 सौ करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है लेकिन लगता है सेक्युलरिज्म का पाठ पढ़ाने वाले कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रही है। इनमें से एक नाम केजरीवाल का भी है। इसलिए विधानसभा में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कुछ लोग कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों कमा रहे हैं और तुम लोग(बीजेपी) फिल्म के पोस्टर चिपका रहे हो। लेकिन अफसोस की बात तो यह है कि कश्मीरी हिंदूओं के इस नरसंहार पर सियासत हो रही है।