रामगांव पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

0 2,111

सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP40AD6322) बरामद, चोरी के मामले में वांछित चल रहा था आरोपी सल्लू उर्फ सलमान; पुलिस ने न्यायालय भेजा

 

बहराइच। जनपद में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगांव पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस के अनुसार, दिनांक 14 नवंबर 2026 को प्राप्त इनपुट के आधार पर थाना रामगांव पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 405/2026, धारा 303(2) बीएनएस के वांछित अभियुक्त सल्लू उर्फ सलमान पुत्र मोहम्मद हसीब निवासी खैरटिया हमीनपुर, थाना रामगांव, जनपद बहराइच को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर UP40AD6322 बरामद की।

 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इनमें थाना रामगांव में वर्ष 2023 का चोरी सहित अन्य धाराओं का मामला तथा थाना दरगाह शरीफ में वर्ष 2026 का मामला शामिल है।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग एवं उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

 

इनकी रही पुलिस टीम में भूमिका

 

कार्रवाई में थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी, उपनिरीक्षक हेमंत कुमार सिंह (चौकी प्रभारी हाईवे), उपनिरीक्षक मैनेजर सिंह, कांस्टेबल सोनू यादव एवं कांस्टेबल कृष्ण कुमार शामिल रहे।

 

रिपोर्टर: सुभाष कुमार विश्वकर्मा

ब्यूरो चीफ, प्राइड इंडिया न्यूज़, बहराइच

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment