सीधी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

0 7,824


अवैध रेत परिवहन करते बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार
सीधी। जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पडवारी में वन विभाग ने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। इस दौरान वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण:
मझौली वन परिक्षेत्र की वन विभाग टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि पडवारी नाला से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची टीम ने बिना वैध दस्तावेजों और बिना नंबर प्लेट के लाल रंग की महिन्द्रा कंपनी की ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत ले जाते हुए पकड़ा।
जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन की पुष्टि होने पर वाहन को मौके से जब्त कर लिया गया। साथ ही वाहन के मालिक एवं चालक के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
यह पूरी कार्रवाई वनमंडलाधिकारी प्रीति अहिरवार के मार्गदर्शन में, उपवन मंडल अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर राजेश शुक्ला एवं वन विभाग के समस्त स्टाफ द्वारा अंजाम दी गई।
वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment