संतोष सिंह ठाकुर बने शहपुरा के प्रभारी बीईओ, शिक्षा जगत में खुशी की लहर

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव
शहपुरा, डिंडौरी। शहपुरा विकासखंड की शिक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति की गई है। कार्यालय कलेक्टर (जनजातीय कार्य विभाग), जिला डिंडौरी द्वारा जारी आदेश क्रमांक 2918 दिनांक 05 नवंबर 2026 के तहत श्री संतोष सिंह ठाकुर को शहपुरा विकासखंड का प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) नियुक्त किया गया है।
श्री ठाकुर इससे पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रयपुरा में उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासनप्रियता और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए शिक्षा जगत में पहचान रखते हैं।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें बीईओ का प्रभार तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति की खबर से शहपुरा विकासखंड के शिक्षकों, प्राचार्यों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।
शिक्षक समुदाय और आम नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि श्री ठाकुर के नेतृत्व में विकासखंड की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा तथा शिक्षकों की समस्याओं का समय पर निराकरण हो सकेगा