कांग्रेस-शासित प्रदेशों का नया षड्यंत्र, बिज़नेस के कंधे पर बन्दूक रख केंद्र सरकार पर साधा जा रहा है निशाना

0 2,246

कांग्रेस-शाषित प्रदेशों में आजकल शक और शंका का समय चल रहा है। जहाँ राज्य सरकारें प्रदेश की उन्नति और रोजगार सृजन के लिए उद्योगों को आमंत्रण देने में लगी हुई हैं, वहीं कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व, बिज़नेस के कंधे पर बन्दूक रख केंद्र सरकार को निशाना साधने में लगा हुआ है। पार्टी के वरिष्ट नेता राहुल गाँधी ने कुछ दिनों पहले संसद में अपने सम्बोधन के दौरान केंद्र की NDA सरकार को ‘अडानी-अम्बानी की सरकार’ कह दिया। इससे पहले भी वे अन्य कई मौकों पर यह इल्जाम लगा चुके हैं और कई बार तो उन्होंने सीधे-सीधे ऐसा कहा है कि सरकार पूंजीपतियों के इशारों पर चल रही है।

इसके ठीक उलट, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे कांग्रेस प्रदेशों की सरकारें हर संभव प्रयास कर रही हैं कि उनके यहाँ निवेश का एक सकारात्मक माहौल बने और बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ बिना किसी डर और शक के उनके यहाँ से अपना काम कर सकें। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए, राजस्थान ने जनवरी में ‘इन्वेस्ट राजस्थान’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया और मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने स्वयं ट्वीट करके बताया कि उनकी कुछ बड़े उद्योगपतियों से निश्चयात्मक चर्चा हो रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment