सपा कार्यालय में मनाई गई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार को जनपद शाहजहांपुर के बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी के प्रख्यात चिंतक, दार्शनिक, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की, जिसमें जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व, कृतित्व और समाजवादी विचारधारा पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सादगी, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा के सच्चे प्रतीक थे। उनका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है।
पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, युवाओं और पिछड़ों की आवाज बुलंद करने में समर्पित किया। उनका आदर्श समाजवादियों के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा।
पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने राजनीति को सेवा, ईमानदारी और जनहित का माध्यम बनाया तथा उनके विचार समाजवादी आंदोलन को निरंतर नई ऊर्जा देते रहेंगे।
कार्यक्रम में सपा जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, डॉ. दोदराम वर्मा, लखन प्रताप सिंह, अवधेश कुमार पाल, सचिन दीक्षित, डॉ. जितेंद्र वर्मा, संतोष कुमार पाल, हफीज अंसारी, नाजिम फारुकी, डॉ. शोएब खान मुन्ना, तौसीफ हुसैन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।