हेमलता सिंह ‘हेमा दीदी’ सतना ग्रामीण महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस नेताओं ने दी शुभकामनाएं

0 21

सतना। चित्रकूट विधानसभा की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती हेमलता सिंह ‘हेमा दीदी’ को महिला कांग्रेस (ग्रामीण), जिला सतना का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

पूर्व युवक कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र रजक (हिलौंधा) ने कहा कि हेमलता सिंह के नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर सतना विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा (डब्बू भैया), जिला संगठन मंत्री नागेश मिश्रा, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष वरुण गुर्जर (डिंकल भैया), युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवम सिंह परिहार, पूर्व युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष महसूद अहमद (शेरू भैया), किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह परिहार (गुड्डू भैया), युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवांशू सिंह परिहार (कान्हा), प्रियंका गांधी संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य संध्या कुशवाहा, रेरूआ मंडलम अध्यक्ष लक्ष्मीकांत रजक, लोहरौरा मंडलम अध्यक्ष मोहित रजक, रैगांव विधानसभा कांग्रेस नेत्री एवं जनपद सदस्य सीमा मनीष बागरी (वसुधा), विधानसभा कांग्रेस उपाध्यक्ष सुशील सिंह (भोलू), युवक जिला महासचिव संध्या लोधी, नागौद किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह (मंटू), ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह परिहार, नगर अध्यक्ष एडवोकेट मुख्तयार अहमद सिद्दीकी, ओबीसी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अभिलाष कुशवाहा, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष अक्षत सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष सतेन्द्र कुशवाहा (सत्तू), मोनू लोधी, विष्णु पांडेय, आनंद रजक, राजभान रजक सहित अनेक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हेमलता सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment