मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0 313

सीधी | प्राइड इंडिया न्यूज़

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मंडी उत्पाद शुल्क में वृद्धि किए जाने के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी सीधी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मंडी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मंडी शुल्क को 1.5 प्रतिशत किए जाने के निर्णय का विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के निर्देश पर सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि मंडी शुल्क में बढ़ोतरी से किसानों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिससे कृषि और व्यापार दोनों क्षेत्र प्रभावित होंगे। कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि इस निर्णय को वापस लेकर किसानों और व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाए।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि मंडी शुल्क से संबंधित किसी भी नई नीति को लागू करने से पहले व्यापारी संगठनों, किसान प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाए। साथ ही ऐसी कृषि एवं व्यापार नीति बनाई जाए, जिससे किसानों और व्यापारियों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सीधी उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, संगठन महासचिव ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री, महासचिव जय सिंह, सचिव उमेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह, उपाध्यक्ष सानेन्द्र सिंह, शुभम पटेल, राहुल पाण्डेय, सद्दाम पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, व्यापारी एवं किसान मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment