रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज, कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

रोजगार मेले की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें: कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया

0 75

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

 

डिंडौरीं- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रोजगार मेले के आयोजन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोजगार मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा समन्वयात्मक कार्यों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने निर्देशित किया कि मेले में आने वाले युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment