कियोस्क संचालक पर ₹35 हजार हड़पने का आरोप, सास के खाते से रकम ट्रांसफर करने की शिकायत

पीड़िता ने गाड़ासरई थाने में दी शिकायत, पुलिस बोली— जांच के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई

0 566

 

गाड़ासरई/डिंडौरी | रिपोर्टर: सोहन श्याम

डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र में एक महिला ने कियोस्क संचालक अफसाना खान पर धोखाधड़ी कर अपनी सास के बैंक खाते से ₹35 हजार निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गाड़ासरई थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच, राशि वापस दिलाने और दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, पीड़िता ग्राम बसनिया की निवासी है। उसका आरोप है कि कियोस्क संचालक अफसाना खान ने उसकी सास का मोबाइल यह कहकर अपने पास लिया कि बैंक खाते की राशि उसकी बहू के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। आरोप है कि इसी दौरान मोबाइल के माध्यम से सास के बैंक खाते से ₹35,000 की राशि अपने ही खाते में स्थानांतरित कर ली गई।

पीड़िता का कहना है कि बाद में बैंक खाते की जानकारी लेने पर ₹35 हजार की निकासी का पता चला। इस संबंध में पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद उसने गाड़ासरई थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा उसके खाते से निकाली गई राशि वापस दिलाई जाए।

पुलिस का पक्ष:

गाड़ासरई पुलिस के अनुसार शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यह समाचार शिकायत के आधार पर तैयार किया गया है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment