शाहजहांपुर पुलिस ने मौके पर जाकर निपटाईं 19 शिकायतें

0 128

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर।जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। जिले भर में आईजीआरएस के माध्यम से मिली शिकायतों में से 19 का मौके पर जाकर समाधान किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। निर्देशानुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को अपने सर्किल में 1 स्थान और थाना प्रभारी को 2 स्थानों पर प्रतिदिन जाकर शिकायत निपटानी होगी। पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता के घर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और दोनों पक्षों से फीडबैक लेकर संतुष्ट किया। अब शिकायतकर्ता को थाने या पुलिस ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment