रामचन्द्र मिशन पुलिस ने चोरी की बाइक समेत चोर को दबोचा

0 110

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभिषेक यादव की तहरीर पर पुत्तूलाल चौराहे से यूपी-27 बीएम-1853 नंबर की बाइक चोरी का केस दर्ज हुआ था। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार शाम 5:02 बजे मैरिज लॉन के पास से भैय्यालाल पुत्र हीरालाल, निवासी नई बस्ती हनुमत धाम को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की। आरोपी 50 वर्ष का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तारी टीम में एसआई प्रदीप कुमार, सुनाल कुमार मौर्य आदि शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment