नगर निगम में जन सुनवाई, 13 शिकायतें मिलीं।

0 138

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में ‘सम्भव’ कार्यक्रम के तहत जन सुनवाई दिवस आयोजित हुआ। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चले कार्यक्रम में शहरवासियों ने सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण व कर विभाग से जुड़ी 13 समस्याएं रखीं। नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन संतुष्टि को ध्यान में रखकर प्राथमिकता पर समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment