बहुजन नायक काशीराम जी की जयंती पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया याद। 

0 221

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी के 92 वीं जयंती के अवसर पर “बहुजन समाज दिवस अर्थात पी०डी०ए० दिवस” के रूप में विशाल जनसमूह के साथ ईदगाह रोड कोहिनूर मैरिज लांन में मनाई गई,

 

इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्या अर्पण कर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया.

 

इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और कांशीराम जी के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई.

 

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी अमित यादव ने सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का चित्र देकर सम्मानित किया

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर समाज को जोड़कर व अपने साथ लेकर PDA और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी व बहुजन नायक मान्यवर काशीराम जी के सपनों को सरकार करने का कार्य समाजवादी पार्टी व माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी कर रहे हैं

 

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बहुजन नायक मान्यवर काशीराम जी ने दबे कुचले व सोते हुए समाज को जगाने का काम किया था जिन जातियों को तोड़ा गया था और बांटा गया था उन सभी को जोड़ने का काम किया था

 

इस मौके पर पूर्व एमएलसी अमित यादव ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश के विकास कर ठप हो चुके हैं और महानगर शाहजहांपुर में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं नगर विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से विकास कार्य से अछूत है

 

इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार बदले के भावना से कार्य कर रही है भाजपा सिर्फ देश और प्रदेश में नफरत का जहर घोलकर और जनता को धर्म के नाम पर बाटकर देश और प्रदेश का भाईचारे वाला माहौल खराब कर रही है

 

इस मौके पर मुख्य रूप से सपा के जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव,सपा प्रदेश सचिव रामसूरत सिंह यादव,सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा नेता कमल किशोर कठेरिया, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद गौतम, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप,सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल,132 जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव,133 तिलहर विधानसभा अध्यक्ष संदीप कुमार यादव,134 पुवायां विधानसभा अध्यक्ष विपिन कुमार दीक्षित उर्फ नीतू,135 नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी,136 ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव, आदि ने विचार व्यक्त किए.

 

 

इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल,सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी,सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह यादव, सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे

 

बैठक का संचालन सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव ने किया

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment