सुबह सवेरे समाचार दर्शन

.. संपादक➖ आर डी पांडेय
.. और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
. मंगलवार, 27 जनवरी 2026
💠👉सीधी में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री के संदेश का किया वचन।
💠👉अनूपपुर जिले के केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस।
💠👉सीधी जिले के सिहावल में गरिमामय ढंग से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।
💠👉पांडुरना में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुए अनिल सांबारे साहस की अनूठी मिसाल।
💠👉जहानाबाद में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया।
💠👉डिंडोरी में गणतंत्र दिवस पर सम्मानित हुए शिक्षा के सारथी।
💠👉 गणतंत्र दिवस पर भारत ने उड़ाया वही BS-022 राफेल, जिसे PAK ने किया था मार गिराने का दावा।
💠👉77वां गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक, ऑपरेशन सिंदूर की झांकी भी हुई शामिल।
💠👉प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई, कहा- भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है ये महापर्व।
💠👉आधार में फिंगरप्रिंट की जगह चेहरे से पहचान की तैयारी, हर महीने 100 करोड़ ऑथेंटिकेशन का टारगेट, AI और क्वांटम तकनीक से सुरक्षा बढ़ेगी।
💠👉सदानंद सरस्वती बोले- अविमुक्तेश्वरानंद को तीनों शंकराचार्यों का समर्थन, अविमुक्तेश्वरानंद बोले- अब लड़ाई असली-नकली हिंदू में, जब योगी चाहेंगे तभी स्नान होगा।
💠👉कोलकाता में भीषण अग्निकांड, मोमो फैक्ट्री और डेकोरेटर गोदाम में आग लगने से 8 की मौत, 20 लापता।
💠👉शेख़ हसीना के दिल्ली से दिए बयान पर बांग्लादेश नाराज़, भारत पर कूटनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया।
💠👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को ‘दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र’ बताया, शी जिनपिंग ने कहा-‘अच्छा पड़ोसी’।
💠👉बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन पर गरमाया मुद्दा, मुस्लिम संगठन ने जताई आपत्ति।
💠👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की सख्ती से भारतीय पेशेवरों की बढ़ी मुश्किलें, 2027 तक के लिए इंटरव्यू स्लॉट खत्म।
💠👉गणतंत्र दिवस पर राहुल-खड़गे तीसरी लाइन में बैठे दिखे, कांग्रेस का मोदी-शाह पर अपमान करने का आरोप, पहली लाइन में बैठे आडवाणी की पुरानी फोटो दिखाई।
💠👉जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सर्च ऑपरेशन जारी, कल मुठभेड़ के बाद 2–3 आतंकी फरार हुए।
💠👉राजस्थान के 3 शहरों में माइनस में तापमान: MP-यूपी सहित 7 राज्यों में बारिश, हिमाचल में तूफान का अलर्ट; बर्फबारी से 835 सड़कें बंद।
खेल समाचार
💠👉🏏 रणजी ट्रॉफी,सदी का सूखा खत्म, बिहार ने रणजी ट्रॉफी का फाइनल 568 रन से जीता, प्लेट ग्रुप के खिताब पर कब्जा।
💠👉🏏बांग्लादेश की जगह शामिल स्कॉटलैंड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए किया टीम का एलान, रिची बेरिंगटन करेंगे कप्तानी।
💠👉🏏वेस्टइंडीज का टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड रिलीज, क्वेंटिन सैम्प्सन और शमार जोसेफ को पहली बार मौका, विकेटकीपर शाई होप कप्तानी करेंगे।
🌹प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो🌹