राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संगठन (H.R.D.), मध्यप्रदेश द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

0 6,851


राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संगठन (H.R.D.) मध्यप्रदेश इकाई द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय आर.सी. तिवारी जी तथा नियुक्ति प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री डी.डी. चतुर्वेदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह समारोह शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, बहरी में संपन्न हुआ, जहाँ संगठन के पदाधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री का वितरण कर शिक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) सहित मौलिक अधिकारों के विषय में सरल एवं प्रेरणादायक ढंग से समझाया गया तथा शिक्षा को जीवन में आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम बताया गया।
इस आयोजन से विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित स्थानीय नागरिकों में उत्साह एवं देशभक्ति की भावना देखने को मिली। सभी ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन “जय हिंद! जय भारत!” के उद्घोष के साथ हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment