संविधान की ताकत से ही मजबूत होगा लोकतंत्र — अध्यक्ष राजकुमारी सिंह

0 388

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, सिहावल रिपोर्ट : शाहिद खान

 

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सिहावल परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद अध्यक्ष राजकुमारी सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे—पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता की आत्मा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अमले से जनता के प्रति जवाबदेह रहते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि पांण्डेय, एसडीएम सिहावल प्रिया पाठक, परियोजना अधिकारी अनसूया बाजपेई, विकासखंड शिक्षा अधिकारी छोटेलाल सिंह, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment