मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

0 353

 

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो जिला पांढुरना

 

पांढुरना में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हम फाउण्डेशन भारत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने कहा कि हम फाउण्डेशन भारत समाज में श्रेष्ठतम सेवा और सांस्कृतिक विचार प्रदान कर “मैं” को छोड़ “हम” की भावना को स्थापित करने के लिए कार्य कर रहा है।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एड निशिकान्त चौधरी ने भारतमाता और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यर्पण और दीपप्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुंदरसिंह गणेश और नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे भी उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिलीप मटकर, तिलक चंद भगत, शाखा अध्यक्ष सुरेश नंदेवार, शरद नलोडे, मालती जेवने सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रान्तीय पदाधिकारी गुड्डू कावले ने किया।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संयोजक महिला सहभागिता मुनमुन भट्टाचार्य, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल, गोविंद अग्रवाल, सुभाष बुधराजा, डॉ विवेक राउत, एड कैलाश साम्बारे, डॉ शंकर कडवे, दिलीप झाडे, दिलीप केवटे, प्रदीप मेटकर, संजय येरपुडे, प्रशांत चालसे, एड सोनी, अलका कोल्हे, यादवराव डोबले, चिन्तामन खुरसुंगे जुगलकिशोर नागपाल नीलेश सोनटक्के सहित नगर की पांचो शाखाओं के पदाधिकारियों की भारी संख्या में उपस्थिति थी।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी को मिष्ठान वितरण किया गया और राष्ट्रगान के साथ मध्यप्रदेश गान का भी गायन हुआ। इस अवसर पर सभी ने मध्य प्रदेश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment