बरगांव के पास पिक अप वाहन और बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल…

0 235

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

डिंडौरी। जिले के शहपुरा थाना अंतर्गत बरगांव मोड़ के पास शनिवार दोपहर लगभग 3:30 बजे एक मालवाहक वाहन और बोलेरो में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालवाहक गाड़ी जबलपुर की ओर से डिंडौरी की दिशा में आ रही थी, वहीं बोलेरो वाहन डिंडौरी से जबलपुर की ओर जा रही थी, इसी दौरान बरगांव के पास मोड़ पर दोनों वाहनों में टक्कर हो गई।

 

हादसे में मालवाहक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बोलेरो सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर के बाद दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही शहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment