सिहावल में बेटियों ने मनाया अभ्युदय मध्यप्रदेश, रंगारंग कार्यक्रमों से गूँजा स्थापना दिवस

0 373

 

अभ्युदय मध्यप्रदेश – 70 वर्षों के गौरव का उत्सव

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी: सिहावल रिपोर्ट : शाहिद खान

 

सिहावल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास सिहावल में “अभ्युदय मध्यप्रदेश” कार्यक्रम उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। शासकीय कन्या हाई स्कूल और उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति और विकास यात्रा को सजीव कर दिया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षिका श्रीमती प्रेमा सिंह ने की, जिन्होंने अपने उद्बोधन में मध्यप्रदेश के 70 वर्षों की गौरवगाथा को याद करते हुए कहा कि “अभ्युदय मध्यप्रदेश केवल उत्सव नहीं, यह हमारे आत्मगौरव और प्रगति की प्रतीक कथा है।” संचालन अतिथि शिक्षक संजय कुमार केवट ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सिहावल की सरपंच श्रीमती मुन्नी प्रजापति उपस्थित रहीं और कार्यक्रम के आखिर में पुरस्कार वितरण करते हुए छात्राओं को मिठाइयां बंटवाइयां बाटी गयी।

 

इस अवसर पर ब्लॉक स्रोत समन्वयक श्री अखंड प्रताप सिंह, जनशिक्षक श्री बब्बू सिंह, शिक्षिका नम्रता गोस्वामी, माध्यमिक शिक्षक श्री जंगबहादुर सिंह, डॉ दिनेश पटेल माध्यमिक शिक्षक, श्री वशिष्ठ प्रसाद द्विवेदी, शिवेंद्र बहादुर सिंह माध्यमिक शिक्षक कन्या सिहावल, अतिथि शिक्षक दिलीप पांडे, सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा “अभ्युदय मध्यप्रदेश” का भव्य शुभारंभ किया गया, जहां सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित महानाट्य “अभ्युदय का उत्सव” मंचित हुआ — जो प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सात दशकों की उपलब्धियों को समर्पित था।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment