ग्राम पंचायतों के उपकरण किसके घर! एलइडी, टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर, इलेक्ट्रिक बोर्ड पंचायत भवनों से गायब
ग्राम पंचायतों के उपकरण किसके घर! एलइडी, टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर, इलेक्ट्रिक बोर्ड पंचायत भवनों से गाय
सीधी-( विशेष रिपोर्ट आर,डी, पाण्डेय) ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए लगभग पिछले 35 सालों से हर सरकारों द्वारा विभिन्न तरीकों से नवीनीकरण करते हुए इन्हें हर दृष्टिकोण से मजबूत करने का प्रयास किया गया। लेकिन अफसोस कि जिले की एक भी ग्राम पंचायत पूरी तरह से आत्मनिर्भर नहीं बन पाईं। ग्राम पंचायतों को कुछ साल पहले एलइडी, टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर, इनवर्टर एवं इलेक्ट्रिक बोर्ड खरीदने के लिए फंड दिया गया जिससे यह विभिन्न सामग्रियां खरीदी भी गई। कुछ दिनों तक पंचायत भवनों में यह विभिन्न उपकरण देखे भी गए लेकिन भौतिक सत्यापन के बाद पंचायत भवनों से अचानक गायब हो गए। सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायतों के यह उपकरण अब सरपंच-सचिव के घर की शोभा में चार चांद लगा रहे हैं।
कई बार इनकी शिकायतें आईं और किसी न किसी माध्यम से प्रशासन तक पहुंची भी, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर गंभीरता नहीं दिखाई गई। अगर आज भी प्रशासनिक अफसरों द्वारा गहराई से छानबीन की जाए तो 80 प्रतिशत पंचायत भवनों में ताले ही लटके मिलेंगे। तथा यहां से उपरोक्त विभिन्न सामग्रियां गायब मिलेंगी जो आम जनता के लिए उपलब्ध कराई गई थीं। अगर टीम बनाकर पूरे जिले में एक साथ छापा मार कार्रवाई तथा निष्पक्ष निगरानी की गई तो सारी सच्ची तस्वीरें खुदबखुद सामने आ जाएंगी। तो अब देर किस बात की…. यही सवाल बहुत बड़ा है?