राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ललितपुर में किया योजनाओं का वितरण

0 278

—

📰 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ललितपुर में किया योजनाओं का वितर

ललितपुर —
मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का आज ललितपुर आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों को आंगनबाड़ी किट, आवास की चाबियाँ, आयुष्मान कार्ड, ई-रिक्शा, टैबलेट व प्रमाणपत्र वितरित किए।

राज्यपाल ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि ट्रांसजेंडर समुदाय को भी योजनाओं से आच्छादित किया जाए।

उन्होंने सभी से अपील की कि वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय सहयोग दें ताकि देश को इस बीमारी से पूरी तरह मुक्त किया जा सके।

📍 ललितपुर से जिला ब्यूरो चीफ — प्रवीण जैन

—

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment