गुरप्रीत सिंह को एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में मिला गोल्ड जबकि अमनप्रीत सिंह को सिल्वर

0 434

गुरप्रीत सिंह को एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में मिला गोल्ड जबकि अमनप्रीत सिंह को सिल्व

 

(रिपोर्ट राकेश शर्मा) भारत के ओलंपियन गुरप्रीत सिंह ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि अमनप्रीत सिंह ने इसी स्पर्धा में रजत पदक जीता। कजाकिस्तान के शिमकेंट में चल रही एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में में गुरप्रीत सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत और टीम दोनों ख़िताब हासिल किये। 37 वर्षीय गुरप्रीत ने कुल 572 अंक हासिल किए और अमनप्रीत सिंह को पीछे छोड़ा।

 

चीन के सू लियानबोफान ने 570 अंक के साथ कांस्य जीता।टीम स्पर्धा में भी भारत का दबदबा रहा। गुरप्रीत, अमनप्रीत और हर्ष गुप्ता ने मिलकर 1709 अंक बटोरे। कोरिया गणराज्य (1704) ने रजत पदक और वियतनाम (1677) ने कांस्य पदक हासिल किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment