जिला स्तरीय ग्यारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन श्रीमती राधा सिंह राज्य मंत्री के मुख्य अतिथि में हुआ आयोजित

सिंगरौली || संवाददाता रोहित शाह

0 2,640

 

सिंगरौली 21 जून 2025

ग्यारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी बैढ़न में श्रीमती राधा सिंह राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अतिथि में एवं सिंगरौली विधान सभा के विधायक  रामनिवास शाह, कलेक्टर  चंद्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक  मनीष खत्री, प्राधिकरण अध्यक्ष  दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष  दिवेश पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष  सुंदरलाल शाह के गरिमामय उपस्थिति में आयोजित हुआ।
वहीं कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि श्रीमती राधा सिंह राज्य मंत्री ने योग दिवस पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रतिदिन योग अभ्यास करना चाहिए योग अभ्यास से हमारा शरीर मन स्वास्थ्य रहता है इससे हमें अनुशासन में रहने की प्रेरणा मिलती है। हमें अपने जीवन में कुछ समय निकाल कर योग अभ्यास आवश्य करना चाहिए । कार्यक्रम के दौरान भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण एवं विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम के दौरान योग गुरुओं के द्वारा योग अभ्यास कराया गया । इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह नागेश, नगर निगम आयुक्त डी के शर्मा, तहसीलदार श्रीमती सविता यादव, जिला शिक्षा अधिकारी एस बी सिंह, डी पी सी आर.एल. शुक्ला, उपायुक्त नगर निगम आर पी बेस, थाना प्रभारी नवानगर जनेंद्र सिंह, थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार, जिला योग प्रभारी श्याम सुंदर शाह , राम चंद्र यादव योग प्रशिक्षक सहित पतंजलि , ब्रह्माकुमारी के योग प्रशिक्षक , सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं,व्यवस्थापक गण, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि सहित आम जन मानस उपस्थित होकर योग संगम में सम्मिलित हो कर योग किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment