अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खुटार मंडल में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम रहे शामिल

सिंगरौली || संवाददाता रोहित शाह

0 2,804

सिंगरौली/खुटार।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी खुटार मंडल द्वारा भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देवसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 81 के माननीय विधायक राजेंद्र मेश्राम जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ खुटार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार शाह, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समस्त मंडल पदाधिकारीगण ने सक्रिय सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक अरविंद कुमार बसोर (महामंत्री) एवं जय श्री शाह (शिक्षक) द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियाँ सिखाईं तथा योग को जीवन में अपनाने के लाभ बताए।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता लालजी शाह, महामंत्री अनिल कुमार दुबे, महेंद्र कुमार पांडे, रामललू शाह, देवनारायण शाह, कुंज बिहारी शाह सुदामा शाह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

योगाभ्यास कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि “योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि तन-मन की एकता और संतुलन का माध्यम है।”

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment