तेज बारिश से एनसीएल बीना परियोजना की खुली पोल — सड़कों पर भरा पानी, कर्मियों को ड्यूटी जाने में मुश्किल

बीना / सोनभद्र।
तेज बारिश ने एनसीएल बीना परियोजना की तैयारियों की पोल खोल दी है। लाखों रुपये खर्च कर कराई गई नाले की सफाई और सड़कों की मरम्मत के बावजूद शुक्रवार सुबह बीना खादान जाने वाले दोनों रास्तों पर कमर तक पानी भर गया, जिससे ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी बुरी तरह फंस गए।
गुरुवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई। दोनों रास्तों पर पानी भरने के कारण कर्मियों को ड्यूटी आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने बताया कि हर साल नाले की सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन बारिश की एक तेज बौछार में ही सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो जाती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल यही हाल होता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं हुआ। जब इस संबंध में एनसीएल प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो जवाब नहीं मिल सका।
जनता और कर्मियों ने मांग की है कि इस बार जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो और बारिश से पहले स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।