मझौली में सीएलएफ को सशक्त करने के उद्देश्य से 05 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न,,सहायक राज्य परियोजना प्रबंधक ने किया प्रशिक्षण का अवलोकन,

0 312

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी अंशुमन राज के मार्गदर्शन एवं जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में विकासखण्ड मझौली में विकासखंड मझौली के गोपद सीएलएफ टिकरी के समस्त सीएलएफ सदस्यों के लिये 16 जून से 20 जून 2025 (पाँच दिवसीय-द्वितीय बैच) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सीएलएफ को समग्र रूप से सशक्त बनाये जाने के लिए मिशन के सभी घटक जैसे– सामुदायिक संस्थागत विकास, सूक्ष्म वित्त, रोजगार एवं कौशल उन्नयन, वित्त, कृषि, उद्यमिता विकास, एमआईएस आदि घटकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

सीएलएफ संकुल स्तरीय संगठन का अर्थ एक ऐसे संगठन को बनाना जो संकुल स्तर पर गठित संगठनों को सहायता प्रदान करे । यह संगठन ग्राम संगठनो को स्व-प्रबंधित, स्व-नियंत्रित, स्व-संचालित और आत्मनिर्भर संस्था के रूप में विकसित करने में मदद करता है । सीएलएफ एवं उनके सदस्यों को मिशन अंतर्गत सभी घटकों से क्या लाभ होंगे, के बारे में विस्तृत जानकारियाँ प्रदान की गयीं, ताकि सीएलएफ अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम संगठनों एवं समूहों को विस्तृत जानकारी प्रदाय करते हुये स्वयं के संचालन के साथ अपने संगठनों का भी सफल संचालन करने मे सक्षम बन सके ।

इस हेतु जिला स्तर से विषय विशेषज्ञ की टीम द्वारा विषय आधारित सत्रवार प्रशिक्षण दिये गये हैं । दिये गये प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं विषय वस्तु से संबंधित जानकारी प्रतिभागियों तक कितनी पहुँच पायी है, इसके लिये राज्य कार्यालय से आये हुये सहायक राज्य परियोजना प्रबंधक श्री नेमचंद जादव द्वारा अपने दो दिवसीय प्रवास 19 एवं 20 जून के दौरान प्रशिक्षण सत्र में स्वयं उपस्थित होकर प्रतिभागियों से संवाद कर जानकारी ली। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा विषय आधारित प्रदाय की गयी जानकारी के सम्बन्ध में बताया गया। प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण के विषय में बतायी गयी जानकारी से सहायक राज्य परियोजना प्रबंधक श्री नेमचंद जादव द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी। साथ ही आगामी प्रशिक्षणों हेतु आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश दिये गये।

प्रशिक्षण समापन के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक श्री पुष्पेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सहायक राज्य परियोजना प्रबंधक श्री नेमचंद जादव का आभार व्यक्त कर यह भी आश्वस्त किया गया कि राज्य स्तर से निर्धारित मापदंड एवं मंशानुरूप अनुसार ही समस्त प्रशिक्षण करायें जा रहें हैं।

इस दौरान जिला स्तर से श्री मनोज चंद्रिकापुरे जिला प्रबंधक वित्त, श्री देवेश मिश्रा जिला प्रबंधक कौशल, श्री शैलेन्द्र द्विवेदी लघु उद्यमिता विकास, श्री अजय सिंह जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त, प्रशांत कुमार मिश्रा सहायक जिला प्रबंधक (सामुदायिक प्रशिक्षण), विजय गोस्वामी प्रभारी जिला प्रबंधक क़ृषि, हरि राम त्रिपाठी युवा सालाहकार एसआईएसडी विकासखण्ड स्तर से विकासखण्ड प्रबंधक चंद्रकांत सिंह मझौली, अरुण गौतम सहायक विकासखंड प्रबंधक मझौली, भरत सोनी सहायक विकासखंड प्रबंधक मझौली उपस्थित रहे ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment