डिण्डौरी के किसानों से खिलवाड़! न बीज मिला समय पर, न सरकारी मदद — धान का बीज 74 हजार रु/क्विंटल में खरीदने को मजबूर

0 529


जनजातीय बाहुल्य जिला डिण्डौरी के किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ग्रीष्मकालीन फसल के लिए आवश्यक मूंग और उड़द का बीज इस वर्ष कृषि विभाग द्वारा किसानों को उपलब्ध नहीं कराया गया। अब खरीफ सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन किसानों को अभी तक धान व अन्य फसलों का बीज भी नहीं मिल सका है।

सबसे गंभीर स्थिति यह है कि कृषि विभाग द्वारा अधिकृत लाइसेंसधारी दुकानदारों के माध्यम से किसानों को धान का बीज 74 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यह दर सामान्य किसानों की पहुंच से बाहर है, फिर भी वे खेती बचाने के लिए मजबूरी में इतना महंगा बीज खरीद रहे हैं।

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने इस पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बार-बार कृषि विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद इस मुद्दे पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है और अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं।

यह स्थिति साफ दर्शाती है कि जिला प्रशासन और कृषि विभाग की लापरवाही का खामियाज़ा सीधे तौर पर किसानों को भुगतना पड़ रहा है। यदि जल्द ही बीज वितरण की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले खरीफ सीजन में जिले में फसल उत्पादन पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment