TokyoParalympics : टोक्यो पैरालिंपिक में हरविंदर सिंह पुरुष एकल Recurve Open के सेमीफाइनल में पहुंचे

0 1,715

TokyoParalympics : टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के खिलाडि़यों को बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। इस क्रम में एक और ताजा खबर सामने आई है कि भारतीय खिलाड़ी हरविंदर सिंह पुरुष एकल Recurve Open के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। इससे पहले शुक्रवार सुबह पुरुषों की हाई जम्प में भारत के प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 12 हो गई है। टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने देश के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इससे पहले 2016 के रियो खेलों में भारत को सबसे ज्यादा पदक मिले थे। इस बारप निशानेबाज अवनि लेखारा और भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने स्वर्ण पदक जीता है, जबकि प्रवीण भारत के छठे रजत पदक विजेता हैं। इनसे पहले पैडलर भावना पटेल, भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया, चक्का फेंक खिलाड़ी योगेश कथुनिया और ऊंची छलांग लगाने वाले थंगावेल्लू और निषाद ने यह कमाल दिखाया है।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment