मानवाधिकार संरक्षण संगठन (HRD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित द्विवेदी का मध्यप्रदेश दौरा सफल

0 9,123


सेवा, संगठन और समर्पण से कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह
सीधी/मध्यप्रदेश। मानवाधिकार संरक्षण संगठन (HRD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित द्विवेदी का मध्यप्रदेश भ्रमण कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संदेश दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश में कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति आत्मीयता सराहनीय है। यह यात्रा संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा देने वाली सिद्ध हुई।
चित्रकूट (सतना) में कार्यालय का लोकार्पण
भ्रमण का प्रथम कार्यक्रम चित्रकूट (जनपद सतना) में आयोजित हुआ, जहाँ पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के नवीन कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया गया, जिसे संगठन के विस्तार और संस्थागत मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
निवाड़ी में जागरूकता कार्यक्रम
निवाड़ी जनपद में भगवान शिव मंदिर में दर्शन के उपरांत मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सर्किट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
दतिया में संगठनात्मक बैठक
दतिया जनपद में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन विस्तार एवं कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर आध्यात्मिक दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उज्जैन-इंदौर का संयुक्त सम्मेलन
उज्जैन में उज्जैन एवं इंदौर जनपद का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में मानवाधिकार संरक्षण, संगठन विस्तार और भावी रणनीतियों पर गहन मंथन किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
धार में समापन कार्यक्रम
धार जनपद में आयोजित अंतिम कार्यक्रम में संगठन की वर्तमान गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। सीमित समय के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह उल्लेखनीय रहा।
संगठनात्मक समन्वय से कार्यक्रम सफल
प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश नियुक्ति प्रभारी द्वारा प्रत्येक कार्यक्रम हेतु अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी। सभी प्रभारी पदाधिकारियों ने अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिसके परिणामस्वरूप संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफल रहा।
आभार व्यक्त
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने मध्यप्रदेश के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी मिलकर अनुशासन, समन्वय और सेवा भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने मानवाधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment