होली की शुभकामनाएं! सुबह सवेरे समाचार दर्शन

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
बुधवार, 04 मार्च 2026
🔵👉प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार की ओर से आप सभी जनों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
🔵👉 पूरे भारत में हंसी-खुशी के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार।
🔵👉सीधी जिले के सिहावल में आशा कार्यकर्ताओं को वेतन न मिलने से होली पर संकट, स्वास्थ्य केंद्र में फूटा गुस्सा, उग्र आंदोलन के चेतावनी।
🔵👉जमशेदपुर के बोड़ाम में सेक्स रेकेट का पर्दाफाश।
🔵👉ईरान का बड़ा दावा, बहरीन में अमेरिकी कमांड सेंटर किया तबाह, इजरायल ने भी तेहरान-बेरूत में नए हवाई हमले किए ।
🔵👉जंग के बीच नरम पड़ा ईरान, ‘शर्त’ के साथ खोले बातचीत के दरवाजे; मानेंगे ट्रंप?
🔵👉जबलपुर के 4 परिवार दुबई में फंसे:घूमने गए थे, वीडियो जारी कर मदद मांगी; कहा- होटलों ने किराया तीन गुना तक बढ़ाया
🔵👉भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे:6 राज्यों से 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी; 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव।
🔵👉चंद्र ग्रहण समाप्त, शुद्धिकरण के बाद मंदिर खुले,कोलकाता में आधा नजर आया चांद, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान होली उत्सव।
🔵👉 मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज चलाएंगे ‘मामा कोचिंग’,गरीब स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री तैयारी कराएंगे, जन्मदिन पर ले रहे 5 संकल्प।
🔵👉 ‘अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते’, ट्रंप ने ईरान पर हमले किया बचाव।
🔵👉नेपाल चुनाव के बीच भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक।
🔵👉दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान, जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान।
🔵👉विश्व वन्यजीव दिवस, पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित।
🔵👉दक्षिणी लेबनान में IDF की स्ट्राइक, ध्वस्त किए हिज़्बुल्लाह के 60 ठिकाने।
🔵👉मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी एक्टिव, 48 घंटे में 8 वर्ल्ड लीडर्स से की बात।
🔵👉दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, पहले दिन 4000 पिंक स्मार्ट कार्ड जारी।
🔵👉राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सहारे भारत बना रहा वैश्विक एआई महाशक्ति, 2027 तक एआई बाजार में तेज वृद्धि की उम्मीद।
🔵👉भारत के पास छह से आठ हफ्तों का तेल भंडार, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- नहीं होगी कमी।
🔵👉असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पहली सूची जारी, 42 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा।
🔵👉 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि माफिया-गुंडे प्यार से नहीं मानते जैसे लातों के भूत बातों से नहीं मानते।
🔵👉बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, CM नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में होगी ग्रैंड एंट्री।
🔵👉इजराइल ने खामेनेई को मारने के लिए तेहरान के ट्रैफिक कैमरे और मोबाइल नेटवर्क हैक किया, रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे।
🔵👉मिडिल ईस्ट संकट पर PM मोदी की कूटनीतिक पहल, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।
🔵👉सोनिया गांधी ने खामेनेई के मारे जाने की घटना पर सरकार की चुप्पी को लेकर उठाए सवाल, संसद में चर्चा की रखी मांग।
🔵👉दुबई से सुरक्षित लौटीं भारत, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट।
खेल समाचार
🔴👉🏏T20 विश्व कप क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल मुकाबला आज।
🕉 प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो 🕉