Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला से डॉक्टर ने कहा था, जिम में न करें ज्यादा वर्कआउट

0 1,780

Sidharth Shukla Death: बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला को हार्ट अटैक आने के बाद गुरुवार को उनकी मौत हो गई। 2 सितंबर की सुबह उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया। इससे पहले उनके डॉक्टर ने उनसे कहा था कि जिम में वर्कआउट आराम से करें और ज्यादा मेहनत करके अपने शरीर पर दबाव न डालें। 1 सितंबर को सिद्धार्थ रात 8 बजे मीटिंग से लौटे थे और रात करीब 10 बजे अपने बिल्डिंग कंपाउंड में जॉगिंग करने गए। घर आकर उन्होंने कुछ खाया और सो गए। वह कभी भी वर्कआउट करने से नहीं चूकते थे। सिद्धार्थ करीब 3 बजे वह उठे थे और अपनी मां रीता शुक्ला से बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत की थी। उनकी मां रीता ने उन्हें पानी दिया और पानी पीने के बाद सिद्धार्थ सो गए। इसके बाद सिद्धार्थ कभी नहीं उठे।

सिद्धार्थ शुक्ला अपनी फिटनेस को लेकर खासे चिंतित रहते थे। वह कभी भी अपनी एक्सरसाइज और मेडिटेशन को लेकर समझौता नहीं करते थे। वह रोजाना 3 घंटे वर्कआउट करते थे। सूत्रों ने खुलासा किया कि डॉक्टरों ने उनसे कहा था कि जिम में वर्कआउट के दौरान अपने शरीर पर ज्यादा जोर न डालें और आराम से ही सभी एक्सरसाइज करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment