13 अक्टूबर से एएनएम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी!

लंबित मांगों को लेकर सीएमएचओ को ज्ञापन, डॉ. अशोक खरे बोले—जायज मांगों का होगा निराकरण

0 5,086

 

सीधी। सीधी जिले में संयुक्त एएनएम एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। एएनएम कर्मचारियों ने मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने पर 13 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना आंदोलन की चेतावनी दी है।

एएनएम संघ ने सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सार्थक ऐप से हुई वेतन कटौती का भुगतान, एचआरए एवं एरियर, समयमान-वेतनमान का लाभ, नर्सिंग कैडर में वापसी और ग्रेड-पे 3200 से बढ़ाकर 3600 करने सहित कई मांगें रखी हैं।

संघ की ओर से संविदा एएनएम के संविलियन, पदोन्नति की व्यवस्था, पूर्व प्रोत्साहन राशि के भुगतान और फील्ड में काम करने वाली एएनएम को सार्थक ऐप से राहत देने की मांग भी की गई है।

वहीं मामले में सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार खरे ने कहा है कि कर्मचारियों द्वारा रखी गई मांगों और शिकायतों का परीक्षण किया जाएगा। जो मांगें जायज होंगी, उनका नियमानुसार निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

सीएमएचओ ने यह भी कहा कि भुगतान से जुड़े मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रक्रिया आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। नेटवर्क या तकनीकी समस्या के कारण उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाने वाले मामलों की भी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

अब बड़ा सवाल यह है कि 13 अक्टूबर से पहले एएनएम कर्मचारियों की मांगों का समाधान होता है या फिर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा यह आंदोलन आगे बढ़ता है।

CMHO बोले—जायज मांगों का होगा निराकरण

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment